दिव्यांग व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा,सीघ्र करें आवेदन- दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी

  गोण्डा -         

शासन के निर्देशानुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये कहा कि दिनांक 03 दिसम्बर, 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार हेतु श्रेणियां निर्धारित की गई है। जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांग के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथ सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइड हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइड disabilityaffairs.gov.in  से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति/स्वैच्छिक संस्थाये जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत है वह अपने आवेदन पत्र पूर्ण विवरण अभिलेखों/प्रपत्रों के साथ तीन प्रतियों में समस्त औपचारिकताओं सहित अविलम्ब कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गोण्डा कक्ष संख्या 35 में जमा कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form