महामारी में जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचा रहे सर्वेश पाठक,लोगों की मदद में जुटा है कामगार महासंघ

गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक इस वैश्विक महामारी में जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। किसी गरीब की मृत्यु ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से ना हो इसके लिए महासंघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने यह बीड़ा उठाया है की बिना रुके वह बिना थके पूरे मनोयोग से निस्वार्थ भाव से ऑक्सीजन सिलेंडर को जरूरतमंद गरीबों तक पहुंचाएंगे। संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा कि हम सभी के अथक प्रयास से यदि एक भी व्यक्ति की जान बच सकती है तो हमारा अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा श्री पाठक से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, इनके सुझाव से हमारी पूरी टीम गरीबों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने में लगी है। इस अभियान की  मॉनिटरिंग कर रहे  प्रदेश के महामंत्री मनीष मिश्रा, प्रदेश के आईटी संयोजक गौरव शर्मा, प्रदेश के मंत्री रामग्रह गुप्ता, प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा व सर्वेश पाठक के निजी सचिव प्रतीक पाण्डेय, सहायक सचिव शुभम कुमार सहित दिल्ली प्रदेश की पूरी टीम उत्तर प्रदेश की पूरी टीम इस अभियान को सफलतापूर्वक कार्य करने में जुटी हुई है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सर्वेश पाठक सभी प्रदेश अध्यक्षों से बात करके खाली सिलेंडर इकट्ठा करवा रहे हैं व दिल्ली स्थित ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंचा रहे हैं। वहां से ऑक्सीजन रिफलिंग कराकर निःशुल्क उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। श्री पाठक ने बताया इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए ऑक्सीजन की बहुत ही ज्यादा कमियां पाई गई हैं। आम जनमानस तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचे इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता निरंतर लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, बनारस ,गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, आगरा, मथुरा ,मेरठ गाजियाबाद ,गौतम बुद्ध नगर जैसे प्रमुख स्थानों पर बहुत तेजी से इस कार्य को कार्यकता सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस मुहिम में कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हैं गोंडा में भी महासंघ की इकाई लोगों की मदद  में जुटी है। महासंघ की ओर से अब तक देवीपाटन मंडल के बिभिन्न जिलों में 500 से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। इस सराहनीय कार्य के लिए लोग संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form