ब्लॉक वजीरगंज के ग्रामसभा सेहरिया से सबसे कम उम्र की प्रधान चुनी गई आरुषि सिंह,गांव का कराएंगी सर्वांगीण विकास

वजीरगंज/गोण्डा :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद गोंडा के ब्लॉक वजीरगंज अंतर्गत से सेहरिया ग्राम सभा से प्रधान पद पर सबसे कम उम्र की कु0 आरुषि सिंह का चुनाव हुआ है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों से पराजित किया है। आरुषि सिंह  लखनऊ विश्वविद्यालय की विधि स्नातक की छात्रा हैं। पत्रकारों से वार्ता करती हुई आरुषि कहती हैं।  सेहरिया ग्राम सभा से उनकी दादी भी दो बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह भी अपने ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु चुनाव लड़ी और जनता जनार्दन का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका कहना है ग्राम विकास कार्य मे वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगी शिक्षा, स्वास्थ, कृषि क्षेत्रों सहित विकास कार्य मे अग्रणी भूमिका निभाएंगी। ग्राम सभा सेहरिया को जनपद में शीर्ष स्थान पर लें जाने का प्रयास करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form