छोटे भाई के वियोग में बड़े भाई का भी निधन,एक ही घर से एक साथ उठी दो आर्थियां,मातम में पूरा गांव


करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। तहसील करनैलगंज क्षेत्र के मुण्डेरवा गांव में दो भाइयों के बीच अनोखा प्रेम देखा गया। एक भाई की मृत्यु सुनकर दूसरे भाई की भी मौत हो गई। एक ही घर से दो भाइयों की एक साथ अर्थी निकली। करनैलगंज मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर मुण्डेरवा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम नारायण सिंह की मृत्यु हो गई जिनके मौत की खबर जैसे ही उनके भाई भुम्मा सिंह को हुई कि उसी समय उनकी भी हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह दोनो की मृत्यु हो गई। कुछ ऐसा हुआ कि मुण्डेरवा निवासी 70 वर्षीय पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम नरायन सिंह की शनिवार सुबह मृत्यु हो गई इसे सुनते ही उनके बड़े भाई भुम्मा सिंह की मृत्यु हो गई।भाइयों के इस प्रेम को देखकर सभी चकित हो गए। आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि श्याम नरायन सिंह को सांस लेने में दिक्कत थी। जिससे उनकी मृत्यु हुई है। इसी गांव में दो अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जोकि वृद्ध थे उनका नाम देवी और सरजू बताया जा रहा है। एक ही गांव में चार लोगों की मौत से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों में मौतों से दहशत भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form