करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज बस स्टॉप के पास मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को हैरान कर रखा है,वहाँ मौजूद प्रशासन मान मनोबल में जुटा हुआ है। मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज कस्बे से जुड़े कर्नलगंज ग्रामीण निवासी निरंकार पंडित का है। बस मोबाइल टावर पर चढ़े पर चढ़ी निरंकार पंडित का आरोप है कि मस्तान नामक व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन हड़पने व बकाया धनराशि की मांग करने पर उसे धमकाया जा रहा है। उसने राजस्व विभाग के कर्मियों पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल काफी देर तक परेसान करने के बाद पुलिस की बात मानकर वह टावर से नीचे उतर आया है।
Tags
Gonda