कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बने दिनेश सिंह विशेन,समर्थकों में खुशी की लहर

 गोण्डा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  लखनऊ से सोशल मीडिया विभाग द्वारा जनपद गोण्डा के दिनेश सिंह विशेन को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश महासचिव के नामों की जारी सूची को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की है। जारी हुई सूची में गोण्डा के प्रदेश महासचिव के रूप में दिनेश सिंह का भी नाम शामिल है। इसके लिए दिनेश सिंह ने कांग्रेस कमेटी और प्रियंका गांधी को सोशल मीडिया के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया है और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का वचन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form