श्रम विभाग गोंडा द्वारा चलाया जा रहा है ईंट भट्टा श्रमिकों के पंजीयन हेतु अभियान।

गोण्डा। - श्रम विभाग द्वारा गुरुवार को भगत ब्रिक फील्ड इटियाथोक में श्रमिक पंजीयन कैम्प लगाया गया ।  योगेश दीक्षित श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा  श्रम विभाग के  द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे चिकित्सा सुविधा योजना, पुत्री विवाह योजना, मेधावी छात्र, संत सविदास शिक्षा सहायता, शिशु हितलाभ, मृत्यु अंत्येष्टि, गंभीर बीमार आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। श्रमिकों को पंजीयन,नवीनीकरण व योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि श्रमिक पंजीयन अभी सरकार द्वारा निशुल्क करवाए जा रहे हैं। श्रमिक अपना पंजीयन किसी भी नजदीकी जन सेवा केन्द्र से भी करवा सकते है, जिसके लिए उनको मात्र 15 रूपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। कैंप में 45 ईंट भट्टा श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया। चंद्रेश यादव तकनीकी रिसोर्स पर्सन नया सवेरा के द्वारा बाल श्रम व उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। सभी श्रमिकों को उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रमिकों को अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए भी प्रेरित किया गया। श्रमिक अपने बच्चो को विद्यालय को नियमित भेजें व उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ ले। भट्टा मालिक कों विभिन्न टोल फ्री नंबर व बाल श्रम से सम्बन्धित सूचना प्रकाशित करवाने के लिए कहा गया। उनसे अपील की बाल श्रम को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form