भानु गुट के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर किसान यूनियन ने प्रशासन को दिया चेतावनी

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट से जुड़े दो कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर किसान यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दोनों समस्याओं का निराकरण पुलिस और प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता है तो भारी संख्या में यूनियन के सदस्यों पदाधिकारी मिलकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश मंत्री गजराज सिंह का कहना है कि ग्राम नकहरा के मजरा तीरथ राम पुरवा निवासी महिला मंजू पत्नी बेचूलाल को गांव के कुछ लोगों द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता है और उसे जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज देकर धमकी दी जाती है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक पुलिस, क्षेत्राधिकारी व कोतवाली करनैलगंज मे दर्जनों बार की जा चुकी है। मगर न तो उसकी एफआईआरआर दर्ज हुई न ही उसे न्याय मिला। इसी तरह करनैलगंज के सकरौरा निवासी इंतजार रायनी के जमीन विवाद के मामले में पहले लेखपाल ने 20 हजार रुपए पैमाइस के लिए ले लिए और पैमाइस नहीं की गई। मामला ऊंचे स्तर पर पहुंचने पर लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके जमीन की पैमाइश कर दिया गया। मौके पर उसके विपक्षी द्वारा मारपीट की गई और उल्टे ही यूनियन के सदस्य इंतजार रायनी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। दोनों मामलों में पुलिस और प्रशासन का रवैया ठीक न होने के कारण किसान यूनियन के पदाधिकारी अब आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोनों सदस्यों को न्याय नहीं मिला तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form