पवित्र सरयू के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब,लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गुरुवार को ठंड की परवाह न करते हुए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कटरा घाट पर पवित्र सरयू में डुबकी लगाई। माघ मास के पंच महास्नान की तिथियों में से एक मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान, ध्यान, जप, तप व तिल दान की विशेष महत्ता है। मौनी अमावस्या पर प्रयाग में संगम स्नान को विशेष फलदायी माना जाता है। क्षेत्र के बहुत सारे लोग स्नान के लिए प्रयाग गए भी हैं, पर जो श्रद्धालु किन्हीं कारणों से वहां नहीं जा सके हैं उन्होंने पवित्र सरयू में स्नान किया। भीषण कोहरे और गलन की परवाह न करते हुए श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। प्रात: अंधेरे से ही लोग स्नान करने पहुंचने लगे थे।
 जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया धूप निकलती गई स्नानार्थियों की संख्या भी बढ़ती गई। सरयू स्नान के उपरान्त श्रद्धालुओं ने घाट के पंडों को तिल, चावल और मुद्रा का दान करके पुण्य अर्जित किया। स्नान करने वालों में पुरुष, महिलायें और बच्चे भी शामिल थे। मेले में प्रशासन की तरफ से पुख्ता व्यवस्था भी किया गया था। मेले का उपजिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने स्वयं जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षाकर्मी अपने ड्यूटी में मुस्तैद दिखे जिसमें दिलीप यादव,साहब यादव,बालेन्द्र यादव,आशीष,शशिकांत व महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह,प्रियंका सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form