आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय जनपदों के जिलाधिकारियों साथ अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने किया समीक्षा बैठक

लखनऊ। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उ0प्र0 प्रशान्त कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय जनपदों की समीक्षा गोष्ठी की। जिसमे अपर पुलिस महानिदेशक ने परिक्षेत्रीय जनपदों की लम्बित विवेचनाओ की समीक्षा करते हुये अपराधों की स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त की तथा लम्बित विवेचनाओं को अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर जनपदों की कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डा0 राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय को निर्देशित किया कि जनपदों में लम्बित समस्त भूमि विवाद प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुये गम्भीर अपराधों के मामलों में वाँछित अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाये | 
  परिक्षेत्रीय जनपदों में अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण एवं बिक्री करने वालों, जुआरियों एवं अऩ्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने अऱाजकता का माहौल उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध शान्ति भंग की कार्यवाही करने, महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित समस्त प्रकारों के अपराधों में तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक आवश्यक कार्यवाही करने, शस्त्रों के लाइसेन्स धारकों एवं शस्त्रों का सत्यापन कराये जाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय व अन्य संबंधित पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form