भारत-पाक युद्ध 1971 के 50 वर्ष पूर्ण, स्वर्णिम विजय के के रूप में मनाया गया पर्व।डीआईजी,एसपी व डीएम रहे शामिल।

गोण्डा - सेना की 5वीं बटालियन जम्मू तथा कश्मीर द्वारा भारत के स्वर्णिम विजय के 50 वर्ष (भारत-पाक 1971 युद्ध) पूरे होने पर विजय ज्योति के सम्मान में पुलिस लाइन्स गोण्डा में स्वर्णिम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें NCC कैडेट व स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी महिला कैडेट को जोड़ते हुए उन्हें अपने-अपने गावो/ क्षेत्रों में कम से कम 5 गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के प्रति जागरूक करनर के बारे में बताया। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह व जिलाधिकारी गोण्डा श्री मार्कण्डेय शाही ने भी एनसीसी कैडेट महिलाओं को मिशन शक्ति का ब्रांड एंबेसडर के तौर नामित करते हुए अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के बारे में बताया।
 इस अवसर पर सेना, NCC व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form