मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज के बाद सम्मानित हुये संघ के पदाधिकारी

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को मोदी सपोर्टर संघ टीम करनैलगंज के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन इटियाथोक के प्रसिद्ध शिव मंदिर में किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात संघ के पदाधिकारियों को माला व गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक उत्थान का संदेश भी देता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर पारीक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुष्पेन्द्र तिवारी दद्दन,युवा मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री रोहित सोनी,मुकेश तिवारी,त्रिपुरारी मिश्र,रवि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form