स्वच्छता जागरुकता,समरसता शहभोज व कम्बल वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ पंच प्यारों का सम्मान

करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय): नगर करनैलगंज के गुडाही बाजार स्थित रामलीला भवन प्रांगण में हिन्दू युवा वाहिनी परिवार नगर करनैलगंज के पदाधिकारियों के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि कार्यालय उद्घाटन, स्वच्छता जागरूकता समरसता शहभोज एवं कंबल वितरित व हिंदुत्व की आर्मी सिख समुदाय के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य पांच पंच प्यारे भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, एबीवीपी अध्यक्ष डॉ. पुनीत सिंह, रमन दीप सिंह लवी, जानू दशमेश, नगर संयोजक हिंदू युवा वाहिनी संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता जोगिंदर सिंह जानी को सम्मानित कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडेय रहे। कार्यक्रम का संचालन जोगिंदर सिंह जानी द्वारा एवं अतिथियों का स्वागत मुस्कान शुक्ला द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। नगर के सभी संगठन के सम्मानित एवं सामाजिक व्यक्ति मौजूद रहे। जिसमे  मुख्य रूप से धनंजय मणि त्रिपाठी, अरविन्द गुप्ता, कृष्ण गोपाल, चौकी प्रभारी रणजीत यादव, इंस्पेक्टर अपराध विनय यादव,अनिल गुप्ता,अरविंद गुप्ता,ओमप्रकाश तिवारी संयोजक एबीवीपी, महामंत्री अमर सिंह, कन्हैया लाल वर्मा महामंत्री भाजपा, मुकेश वैश्य नमामि गंगे, श्री राम सोनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, लक्ष्मीचंद खेतान, नगर कार्यवाह बालमुकुंद, सोनू मिश्रा,रविन्द्र नाथ पाण्डेय,बृजेश जायसवाल,अंकुर प्रभात एवं पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form