करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय) : भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के मनोनीत होने के बाद 13,14 जनवरी को उनका प्रथम आगमन उनके ग्रह जनपद गोण्डा में है। श्रीपाठक से मुलाकात एंव उनके स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी देते हुये सर्वेश पाठक के निजी सचिव प्रतीक पाण्डेय ने बताया श्री पाठक के साथ दौरे पर साथ में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सन्तोष ठाकुर, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह,कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रदेश की महामंत्री शिवांजली पाण्डेय मार्ग का पूरा ब्यौरा देख रहे प्रदेश के आईटी संयोजक गौरव शर्मा व कार्यकर्ता तथा मंच के संचालन हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला सहित चौराहे और अपने - अपने स्थानों पर लगे कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही बताया कार्यकर्ता निरंतर हमारे संपर्क में बने हुये हैं। श्री पाठक बाराबंकी स्वागत उपरांत जरवल रोड,करनैलगंज बस स्टॉप, चौरी चौराहा,बालपुर बाजार,अम्बेडकर चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय महासचिव स्वागत के उपरांत सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे उसके बाद कार्यकर्ताओं का विस्तार और संगठन की रणनीतियों पर बैठक करेंगे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद श्री पाठक 14 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे तरबगंज अमदही के लिए प्रस्थान करेंगे अमदही पहुंचकर गरीब ,असहाय ,दिव्यांग मजदूर ,कामगारों की समस्यों को सुनेंगे तथा उन्हें कंबल व साल वितरण करेंगे।