लॉकडाउन में परेसान लोगो की मदद के लिये आगे आयी सामाजिक संस्था।

करनैलगंज/ गोंडा (Colonelganj/ Gonda)- 



लॉक डाउन की वजह से लोगो के सामने परेसानी बढ़ती जा रही है, नित्य मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगो को सबसे ज्यादा दिक्कत दिख रही है, ऐसे में  क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की एक समाज सेवी संस्था द्वारा लगातार मदद की जा रही है। 


लॉक डाउन की वजह से गरीब व मजदूरी पेशा लोगों के सामने अनेको तरह की समस्याएं उतपन्न हो गई है। सरकार सभी की मदद के लिये प्रयासरत है। फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो सरकारी सरकारी मदद से वंचित हैं। जिससे दिनों दिन उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुये रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान लगातार उनकी मदद करता आ रहा है। 

लॉकडाउन में परेसान लोगो की मदद के लिये आगे आयी सामाजिक संस्था। Gonda, Karnailganj, News


शनिवार को ग्राम हीरापुर शाहपुर में संस्था ने राहत सामग्री का वितरण किया है I इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संस्थान के प्रबंधक लालजी तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद लोग संस्थान के मोबाइल नम्बर 99186 35795 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते है। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form