मानसिक तनाव दूर करने को काउंसलर देंग टिप्स।

करनैलगंज/गोण्डा - कोरोना संकट के बीच सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर. बी .सिंह व एनएसएस के कार्यक्रमा अधिकारियों  डॉ.पुनीत सिंह एवं श्री सुनील सिंह की ओर से हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। अगर किसी को तनाव और अवसाद महसूस होता है तो वह इन नंबरों पर फोन करके सलाह हासिल कर सकता है।
 नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया इस संकट से उबरने के लिए NSS एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम शुरू किया गया है। अवसाद में जा रहे लोगों को दूरभाष के माध्यम से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स बताएंगे।
 जनपद के लिए डॉक्टर पुनीत सिंह-09919500574 यूनिसेफ के द्वारा काउंसलर नामित किया गया है। डॉ पुनीत ने बताया लोगों को तनाव से बचने के लिए स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस समय हम सभी को बहुत समझदारी से काम करना है।
   सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर.बी.सिंह ने बताया एनएसएस के स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं पूरे जनपद में जरूरतमंदों को सहायता कर रहे हैं। साथ ही साथ पशु और पक्षियों की भी सेवा कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form