एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्रामीणों कोआरोग्य सेतु एप्स के प्रति किया जागरूक।

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. समीर सिन्हा एवं जनपद गोंडा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह और डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉक्टर आर.बी. सिंह ,सरयू डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ पुनीत सिंह व श्री सुनील सिंह के सफल मार्गदर्शन में एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को आरोग्य सेतु एप्स डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया और कुछ ग्रामीणों को स्वयं डाउनलोड करके दिखाया तथा ग्रामीणों को यह जानकारी दी कि इस एप्स के माध्यम से कैसे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और lock-डाउन का पालन किया जाना अनिवार्य है।
 स्वयं सेविका सुगंधा मिश्रा एवं गरिमा सिंह ने गांव-गांव जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों के सदस्यों पड़ोसियों को आरोग्य-apps के लिए प्रेरित कर रही है। इसी के साथ-साथ लोगों को मास्क,बिस्कुट एवं फल का वितरण भी कर रही हैं।
 सुगंध मिश्रा और गरिमा सिंह ने  गांव-गांव में जाकर लोगों को वर्तमान समय में नमस्कार का महत्व बताया पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को नमस्ते व प्रणाम करने का अनुरोध किया वह फेसबुक पर भी अपलोड किया। पोस्टर, रंगोली के माध्यम से भी इन छात्राओं ने कोविड-19 से बचाव के  तरीके एवं उपाय बताएं।
 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर.बी. सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में समाज की सेवा के लिए हम सब तत्पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form