राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान,आरोग्य एप की दी गयी जानकारी।

करनैलगंज/गोण्डा (Colonelganj / Gonda) -  

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान,आरोग्य एप की दी गयी जानकारी। Maa Varahi News


डॉ राम मनोहर लोहिया  अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के  समन्वयक डॉक्टर समीर सिन्हा एवं जनपद गोंडा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह के सफल  मार्गदर्शन मे सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज, गोंडा के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत सिंह एवं सुनील सिंह  के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के  200 छात्र-छात्राएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने परिचितों और रिश्तेदारों परिवारों के सदस्यों पड़ोसियों को आरोग्य  एप्स के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। इसी के  साथ ही साथ लोगों को मास्क,बिस्कुट एवं फल का वितरण भी कर रहे हैं। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .आर .बी सिंह ने  कहा कि इस संकट की घड़ी में समाज की सेवा के लिए हम सब तत्पर हैं। कोरोनो का हराने के लिये हर हम सबको लॉकडाउन के नियमों का पालन नितान्त आवश्यक है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान,आरोग्य एप की दी गयी जानकारी। Maa Varahi News

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form