नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा - बीते 2 मार्च को थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीेकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form