करनैलगंज:आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार,पत्नी की प्रताड़ना से पति की मौत

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली अभियुक्ता ममता को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने वादी मुंशीलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 कोंचा कासिमपुर पूरे महेशी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के लड़के को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादी के लड़के ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वादी ने दिनांक 18.11.2021 को अपनी बहू (ममता) के विरुद्ध उक्त अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. ममता पुत्री गुलाबचन्द्र नि0 ग्राम कठैला तालाब थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-400/21, धारा- 306 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 परशुराम सिंह मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form