करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चचरी बाजार में मंगलवार को पाल्हापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह पूर्व मंत्री के आवाहन पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में आस्था जतायी। बता दें कि पाल्हापुर व चन्द्रभान पुर गाँव से कई बार ग्राम प्रधान रहे हरिभान सिंह के अनुज आपदाहरण सिंह करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह निवर्तमान विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बहुत करीबी माने जाते हैं,तथा राजनीतिक क्षेत्र में हरिभान सिंह का बड़ा वर्चस्व माना जा रहा है।
Tags
Gonda