भारतीय किसान यूनियन भानु ने भाजपा को दिया समर्थन,जिलाध्यक्ष ने की घोषणा

गोण्डा - आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हस्तियों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा समर्थन देने के जारी क्रम में आज एक और अध्याय जुड़ गया। राष्ट्र विरोधी व साम्प्रदायिक शक्तियों को पराजित करने के का हवाला देते हुये भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की गयी है।भाजपा को समर्थन देने का ऐलान करते हुए सगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप बली सिंह ने बताया कि युवा संगठन प्रभारी जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं की सर्व सम्मति से राष्ट्रहित को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए तन मन से सहयोग करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में 2022 के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए राष्ट्र विरोधी व सांप्रदायिक शक्तियां सक्रिय हैं ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रवादी किसान संगठन राष्ट्रीय किसान यूनियन भानू के सभी पदाधिकारी राष्ट्र विरोधी व संप्रदायिक शक्तियों को पराजित करने में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form