दहेज हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के क्रम मे थाना मोतीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के 02 आरोपी अभियुक्तों सुरेश कुमार गुप्ता व बाबू प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 30.01.2022 की रात्रि वादी साधूराम गुप्ता पुत्र दुर्गा प्रसाद गुप्ता नि0 महगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मोतीगंज में दिनांक 01.02.2022 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र बाबू प्रसाद गुप्ता निवासी बनकटा दिनारा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. बाबू प्रसाद गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल निवासी बनकटा दिनारा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-24/22, धारा 498ए,323,504,304बी व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना मोतीगंज जनपद

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form