करनैलगंज /गोण्डा - तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रही 14 वर्षीय बालिका गम्भीररूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु परिजनों द्वारा गोण्डा ले जाया गया। दुर्घटना स्थानीय तहसील मुख्यालय से 6 किमी दूरी पर चौरी चौराहा स्थित बीआरसी केन्द्र के पास की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि चौरी गाँव निवासी भिखारी गुप्ता की 14 वर्षीय लड़की अन्नी किसी कार्यवश बीआरसी की तरफ गयी थी इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार की चपेट में आकर वह गम्भीररूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे घायलावस्था में गोण्डा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज जारी है।
Tags
Gonda