दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम मे थाना छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त तुलसीराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. तुलसीराम पुत्र जगई नि0 ग्राम पायरखास थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-322/21, धारा 498ए, 304बी व 3/4 डी0पी0एक्ट एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form