जिलाबदर अपराधी चढा पुलिस के हत्थे

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरस्कार घोषित/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था।
जिसके अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त लालबहादुर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त को जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 06 महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया था फिर भी अभियुक्त गोण्डा जनपद में निवास कर रहा था। अभियुक्त कि विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तः
01. लालबहादुर मिश्रा पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद नि0 बनकटवा पूरे धन्नी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः
01. मु0अ0सं0-33/22, धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form