करनैलगंज ग्रामीण निवासी कमल किशोर सिंह बने सफाई कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष

करनैलगंज/ गोण्डा - मंगलवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित करनैलगंज विकास खण्ड सभागार में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश राज्य  कर्मचारी सफाई संघ के द्विवार्षिक चुनाव में कमल किशोर सिंह को  कोषाध्यक्ष चुना गया। उक्त निर्वाचन की जानकारी देते हुए कर्मचारी सफाई संघ के ब्लाक अध्यक्ष रबि गोस्वामी ने बताया कि आज सम्पन्न हुए निर्वाचन में करनैलगंज ग्रामीण निवासी कमल किशोर सिंह सर्वाधिक 72 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। कमल किशोर सिंह के विजयी होने पर संघ के देवमणि शुक्ला,राघवेन्द्र तिवारी,शिवराम शुक्ला,संजय जायसवाल,शैलेन्द्र कुमार तथा हरिशंकर सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form