अदम की 10वीं पुण्यतिथि पर चचरी में हुआ कार्यक्रम,साहित्यकारों ने किया नमन

करनैलगंज/गोंडा -  देश के सुविख्यात शायर,जनकवि अदम गोण्डवी की 10वीं पुण्यतिथि पर चचरी बाजार में अनुभूति सामाजिक,सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अवधेश सिंह के संयोजन में आयोजित व्यख्यान व कविसम्मेलन में लोगों का हुजूम उमड़ा। शनिवार को चचरी बाजार पाल्हापुर में स्व.रामनाथ सिंह अदम गोण्डवी की स्मृति में व्याख्यान,सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उच्चतर सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर शेर बहादुर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णण के बाद के.बी.सिंह,नगरपालिका परिषद चैयरमैन प्रतिनिधि शमीम अच्छन व प्रख्यात साहित्यकार डॉ उमा सिंह की विशेष मौजूदगी में शुरू हुआ। कार्यक्रम में डॉ ए के सिंह परसपुर,पूर्व चैयरमैन शमीम अच्छन सहित अन्य कई साहित्यकारों व गणमान्य लोगों ने अदम गोण्डवी की गाँव गरीब की छवि पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवनवृत्त पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थाध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा विशिष्ट कार्य करने वाले तथा क्षेत्र के कई पँचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसी दौरान परसपुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी कवियों के साथ क्षेत्र के पँचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर उनका हौसला अफजाई किया। तत्पश्चात कविसम्मेलन की शुरुआत जयदीप सिंह सरस की वाणी वन्दना से हुआ। जिसका संचालन रविन्द्र पाण्डेय ने किया। कवयित्री ज्योतिमा शुक्ला रश्मि ने कहा,"वो जो बातें हजार करते हैं झूठा करार करते हैं।"महिला कवयित्री संदीप सुरीला ने कहा," चाहे सुख हो या दुख साथ मिलकर काटिये,नफरतों के दौर में प्यार सब में बांटिये।" रवीन्द्र पाण्डेय ने कहा,"नापाक इरादे हैं तेरे और चाल तेरी शैतानी,नेस्तनाबूद हो जाएगा यह ताकत हिंदुस्तानी है।" इसी के साथ कवियों में शशि श्रेय, डॉक्टर अनिल सिंह बौझड,जयदीप सिंह सरस,ज्योतिमा शुक्ल ओम शर्मा ,रामायण धर द्विवेदी, कृष्ण कुमार सिंह ,याकूब अज्म गोंडवी ,हरीश शुक्ला, सृजन शुक्ला सहित अन्य कई कवियों ने अपनी रचनायें पढ़ीं।। इस दौरान परसपुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,देवेंद्र सिंह अधिवक्ता हाईकोर्ट,अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय सचिव रमेश सिंह,प्रदेश सचिव ठाकुर उग्रसेन सिंह,राजेन्द्र अवस्थी,त्रिलोकीनाथ तिवारी, आशीष गोस्वामी, ए के गोस्वामी,गब्बू सिंह,चन्दर सिंह,सुनील सिंह,,कक्कन शुक्ला,चन्दर सिंह,विवेक सिंह,जिला पँचायत,अजय सिंह, गुड्डू सिंह जिला पंचायत, पिंकू सिंह,संजय सिंह,गुडडू सिंह मलाव, हितेश सिंह अभय सिंह, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form