अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल,भेजा गया अस्पताल

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज-गोण्डा हाइवे अन्तर्गत भालियन पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को देखकर मार्ग से निकल रहे जिला पँचायत सदस्य विवेक सिंह तथा प्रदीप सिंह बीडीसी मुंडेरवा ने अपने सहयोगियों पुनीत सिंह,अमन सिंह,अंकित व विशाल के साथ रुककर 108 एम्बुलेंस से उसे स्थानीय सीएचसी भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार को दुर्घटना में गम्भीर चोटें आई हैं। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।खबर लिखे जाने तक बाइक सवार का नाम पता ज्ञात नही हो सका था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form