कर्नलगंज-प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर गणेश पाण्डेय को सपा में मिला अहम दायित्व,बधाइयों का तांता

करनैलगंज/गोण्डा - आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी चुन चुनकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रही है जहाँ एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिनरात मेहनत कर कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ रहे हैं वहीं पार्टी कर्मठ,सक्रिय व पार्टी के प्रति वफादार रहे लोगों को ढूंढ ढूढ़कर नये सिरे से अहम दायित्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सकरौरा मोहल्ला निवासी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के करीबी माने जाने वाले गणेश कुमार पाण्डेय को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश लोहिया वाहिनी में कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। उक्त मनोनयन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल द्वारा गणेश पाण्डेय को मनोनयन पत्र देकर किया किया है। शुरू से ही समाजवादी पार्टी के प्रति आस्थावान रहे पाण्डेय को पार्टी में अहम दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह ,पप्पू यादव,लाल चन्द्र गौतम, राजू सिंह,विजय गोस्वामी, राजेश दीक्षित, गिरजाशंकर सिंह, मो. अजीज,रविन्द्र वर्मा तथा सत्य प्रकाश तिवारी समेत अन्य तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form