1100 दीपक जलाकर मनाई गई देव दीपावली,सैकड़ो लोंगो की रही भागीदारी।

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत पौराणिक सकरौरा घाट पर 1100 दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गयी। भारतीय जनता पार्टी एवं नमामि गंगे एवम् रक्षा दल के नेतृत्व में शुक्रवार को सकरौरा घाट पर देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा ॐ एवम् स्वास्तिक एवम् रंगोली भी बनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में मुकेश कुमार वैश्य, अशोक शुक्ला, श्रीराम सोनी, संजय गुप्ता, कन्हैया लाल , आशीष सोनी, आयुष सोनी, हर्ष सोनी, नरेंद्र सोनी, प्रेम चन्द्र, अखिलेश, राम आशीष, महेश गौतम, उदय यादव, निधि गुप्ता, प्रिया शुक्ला, वंदना वैश्य, आदि सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form