नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड का मामला,किशोर तिवारी को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त-किशोर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. किशोर तिवारी पुत्र जीवनलाल तिवारी नि0 गडरियन पुरवा मौजा बसंतपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-218/21, धारा 354,452,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form