आदिल ने नाबालिक लड़की से की छेडछाड़,तो पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0नगर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट करने के वांछित अभियुक्त- आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आदिल पुत्र कदीर बाबा नि0 काशीराम आवास महराजगंज थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 804/21, धारा 354,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form