मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के लिए आगामी 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

गोण्डा - प्रभारी उप निदेशक, समाज कल्याण देवीपाटन मंडल श्री राजेश गौतम ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा, जे0ई0ई0, नीट, एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 की नि:शुल्क कोचिंग के लिए  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा, जे0 ई0ई0 नीट, एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए प्रतियोगी छात्र आगामी 20 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र www.abhguday.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करते हुए आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को निःशुल्क कोचिंग मंडल के अंतर्गत करायी जाएगी।
        उन्होंने बताया है कि आयोजित होने वाले वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि के लिए तिथि निर्धारण के क्रम में जे0ई0ई0 के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, नीट के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 बजे से 3:30 बजे तक, एन0डी0ए0/ सी0डी0एस0 के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक, सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा0) परीक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर, 2021 को अपराहन 2:00 से 3:30 बजे तक होगी। 
          उप निदेशक, समाज कल्याण ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि आगामी 29 अक्टूबर, 2021 एवं कोचिंग सत्र् संचालन की संभावित तिथि आगामी 15 नवंबर, 2021 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form