गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त गंगाराम कोरी पुत्र संतराम कोरी नि0 ग्राम अढमलपुर बेइलिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने खेतों के चारो ओर कटीले तार लगाये थे जिसमें बिजली प्रवाहित होने से वादी भीम पुत्र मिश्रीलाल नि0 ग्राम अढ़मलपुर बेइलिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा के माता-पिता की मृत्यु हो गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गंगाराम पुत्र संतराम नि0 बेइलिया अढमलपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-290/21, धारा 304 भादवि व 135 विधुत अधि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
Tags
Gonda