टैक्सी स्टैण्ड से दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी,मात्र कुछ ही घण्टो में हुई कार्यवाही

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मेहीलाल को मुखबिर खास की सूचना पर 10 घण्टे के अन्दर टैक्सी स्टैण्ड मुजेहना ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिवार की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को  न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मेहीलाल पुत्र भग्गू नि0 मुजेहना भयापुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-234/2021, धारा 376(2)(n),504,506 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form