भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन,भपेंद्र सिंह सलूजा अध्यक्ष तो बाबी रज़ा बने महामंत्री

करनैलगंज/गोण्डा - आगामी  2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुये सांगठनिक विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से मैदान में दिख रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज कस्बे में आयोजित एक बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की करनैलगंज में हुई पहली मीटिंग में जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा समिति करनैलगंज का सरदार भुपेंद्र सिंह सलूजा को अध्यक्ष तथा बॉबी रजा को महामंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर आशीष सोनी, कन्हैया लाल सोनी,राम कुमार मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form