एनसीसी भर्ती प्रतियोगिता में उमड़ा छात्रों का हुजूम,230 छात्रों ने किया प्रतिभाग

करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को में सरयु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में एनसीसी चयन प्रक्रिया में 2021-22 प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं के शारीरिक दक्षता व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 230 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरयू डिग्री कॉलेज के 85 लड़के तथा 43 लड़कियां तथा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के 82 लड़के 20 लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान 48 वीं बटालियन एनसीसी के जवानों ने छात्र छात्राओं की लंबाई वजन का माप लिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की दौड़ परीक्षा भी कराई गई। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी मेजर राजाराम ने कहा कि एनसीसी सेना में भर्ती होने के लिए ही नहीं है बल्कि यह एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए है। सभी को नियमों के पालन की सीख दी। थर्मल स्क्रीनिग व सैनिटाइजेशन के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। कोविड नियमों के तहत छात्रों को प्रतिभाग करने की अनुमति दी गई। इस दौरान सरयू डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह तथा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के कई शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form