ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत गोवध अधि0 के अभ्यस्त गैंगेस्टर अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार

गोण्डा -विगत 15 अगस्त 2021 से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गैंगेस्टर की कार्यवाही करने तथा उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियो को दिया था। जिसके अन्तर्गत जनपद के विभिन्न थानों में गैंग बनाकर अपराध करने वाले शातिर व अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाहियां की गयी थी। आज उमरीबेगमगंज पुलिस ने गोवध करने वाले 03 अभ्यस्त गैंगेस्टर अपराधियों को ऑपरेशन गैंगेस्टर के तहत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में 03 वांछित अभियुक्तों-01. जयमन्त, 02. विनोद, 03.नरसिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त गैंगेस्टर अभ्यस्त अपराधी है जो अपने संगठित गिरोह के साथ मिलकर अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए गोवध अधि0 जैसे अपराधों में लिप्त है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. जयमन्त पुत्र नन्दलाल नि0 शेखअलाउद्दीन सालेहपुर निमैचा सोहावल थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
02. विनोद पुत्र कृष्णा प्रसाद नि0 कटरौली सोहावल जुबेरगंज थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
03. नरसिंह पुत्र स्व0 घनश्याम नि0 गोपीनाथपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-256/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-152/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-153/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-154/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form