लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के 02 वांछित अभियुक्तों-01. कनिकराम, 02. घमण्डी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गये थे। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. कनिकराम पुत्र नेवाजे नि0 ज्ञानीपुर राम प्रसाद भलुहा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. घमण्डी पुत्र अर्जुन नि0 ज्ञानीपुर राम प्रसाद भलुहा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-237/2021 धारा 363,504,506 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form