विवेक सिंह बने जिला योजना समिति के सदस्य,कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको ने दी बधाई

गोण्डा - करनैलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुंडेरवा निवासी नवनिर्वाचित जिला पँचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस को जिला योजना समिति का सदस्य चुना गया। मंगलवार को सम्पन्न हुये चुनाव में जिला योजना समिति निर्वाचन 2021 के लिये उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है। इस मौके पर  
 मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। विवेक सिंह के जिला योजना समिति का सदस्य चुने जाने पर अशोक सिंह,हर्षित सिंह सूर्यवंशी,अमरेंद्र सिंह,पुनीत सिंह,अमन सिंह,प्रदीप सिंह,शिवम सिंह,बृजेश सिंह,सत्यम सिंह समेत अन्य कई लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form