चोरी के माल के साथ अभियुक्ता सोनम गिरफ्तार,नीलम सिंह ने दर्ज कराया था मुकदमा

करनैलगंज/गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-299/21, धारा- 380,504,506,411 भादवि से सम्बन्धित अभिुयक्ता- सोनम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का समान बरामद किया गया। उक्त अभियुक्ता ने गांव की ही रहने वाली वादिनी नीलम सिंह के घर से जेवरों की चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. सोनम सिंह पुत्री चंद्रभान सिंह नि0 मौहर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01.  मु0अ0सं0- 299/21, धारा 380,504,506,411 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद सोने की अँगूठी ।
02. 01 अदद सोने की चेन ।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार मय टीम ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form