कूटरचित प्रमाण पत्रो के आधार पर शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने वाली फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने बर्खास्तशुदा फर्जी शिक्षिका संगीता यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता संगीता यादव ने फिरोजाबाद की रहने वाली शिक्षिका पूजा यादव के प्रमाण पत्रो में कूटरचना करके वर्ष 2016 में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी। जांच में पकड़े जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा संगीता यादव को शिक्षक पद से बर्खास्त कर उसके विरूद्ध को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. संगीता यादव पत्नी स्व0 रामकिशोर निवासिनी बम्हौरी थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी हालमुकाम रूपनगर आदर्श नगर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-307/20, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form