एक महिला से छेडछाड करने के 2 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने छेडछाड करने के 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. सियाराम, 02. भुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छेडछाड किया था। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. सियाराम पुत्र राम जियावन नि0 ग्राम धोपतपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. भुल्लू पुत्र शौखी लाल नि0 ग्राम बस्ती थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-287/21, धारा 354ए,323,506 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form