अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने चलाया ट्विटर अभियान,कर्नलगंज के शिक्षकों कराया ताकत का एहसास

गोण्डा - रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर  गोंडा जिले के सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिलामंत्री विजय नारायण पाण्डेय एवम जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्विटर पर अभियान  जिसका ट्रेंड Justice4Our21Demandsसे था, चलाया गया। जिसके अंतर्गत करनैलगंज ब्लॉक के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों ,ने  भी अपने हक़ के लिए ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ,मंत्री मो० सईद तथा कोषाध्यक्ष राम कुमार मिश्र के नेतृत्व में  शिक्षकों ने हुंकार भरी। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से तथा जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के संरक्षण में हज़ारों  ट्वीट्स किये गए परिणाम स्वरूप ट्विटर अभियान का ट्रेंडिंग 1 M से ऊपर पहुंचाकर शिक्षकों ने अपनी ताक़त का एहसास दिला दिया। जिलाध्यक्ष के द्वारा सर्वाधिक ट्वीट्स 1700 से ऊपर करके एक नया कीर्तिमान रचा गया। प्रदेश अध्यक्ष  के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा ट्वीटर प्लेटफॉर्म पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री के समक्ष निम्न बिंदुओं को रखा गया।
1- उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 से पूर्व शिक्षकों एवम कर्मचारियों हेतु लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए
2-प्रदेश के आकांक्षी एवम दूरदराज के जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का उनके गृह जनपद में अंतर्जनपदीय स्थान्तनरण किया जाए तथा जनपद के अंदर कार्यरत शिक्षकों के अनुरोध पर एक्छिक स्थान्तनरण किये जायें
3-शिक्षा सेवा प्राधिकरण कानून को तत्काल वापिस लिया जाए
4-अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण पर जनपद में आये शिक्षकों को जुलाई माह में नियमानुसार वार्षिक वेतन वृद्धि लगाई जाये,तथा माह मार्च के उनके रुके हुए वेतन को लगाया जाये
रविवार को चलाये गये ट्वीटर अभियान मे करनैलगंज ब्लॉक से  अध्यक्ष एंव  मंत्री के अलावा
रामकुमार मिश्रा-कोषाध्यक्ष,
मनोज शर्मा-उपाध्यक्ष,
उमेश कुमार-उपाध्यक्ष,
प्रदीप कुमार-उपाध्यक्ष,
आनंद प्रकाश वर्मा-प्रचार मंत्री,
रमेश बहादुर सिंह-प्रचार मंत्री,
श्रीमती मिथिलेश सिंह-महिला उपाध्यक्ष,
श्रीमती रानू सिंह-महिला संगठन मंत्री, 
 धर्मेंद्र प्रताप सिंह,मदन मोहन सिंह,अवधेश सिंह, रिंकी सिंह,सूर्यनाथ मौर्य ,सुखराम आदि
पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form