एसपी के कड़ाई का असर,लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 136/2021 धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार गोस्वामी को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के दादा द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. संदीप कुमार गोस्वामी पुत्र कृष्ण कुमार गोस्वामी उर्फ तबलू गोस्वामी नि0 छीटूपुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-136/2021 धारा 363,366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 रमेश कुमार वर्मा मय टीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form