जमीनी विवाद में दबंगो ने बोला हमला,आधा दर्जन लोग हुये घायल, मामला दर्जकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी।

गोण्डा - जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक गॉंव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने हमला बोल दिया जिसमें दोनों तरफ से मिलाकर आधा दर्जन लोग घायल हो गये, मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताविक शुक्रवार को दोपहर में ग्राम सुसेला रामदीन पुरवा में अवैध रूप से छप्पर रखने को लेकर खूनी विवाद हुआ,जिसमें लाठी-डंडे से लैस होकर   गाँव के दबंगो द्वारा खूब उत्पात मचाया गया। आरोप है कि पहले से ही विवादित जमीन पर छप्पर रख रहे सहदेव सिंह,उनके बेटे बबलू सिंह तथा दीप नारायण उर्फ दीपू आदि ने मना करने पर गॉंव के ही मदन सिंह पुत्र युधिष्ठिर सिंह,योगेश सिंह पुत्र युधिष्ठिर सिंह तथा शक्ति सिंह पुत्र मदन सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शक्ति सिंह, योगेश सिंह,युधिष्ठिर सिंह तथा मधु सिंह समेत दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग चोटहिल हो गये। मामले में घायल सभी लोगो को प्राथमिक उपचार के हेतु स्थानीय सीएचसी तरबगंज में भेजा गया। मिली जानकारी के मुताविक उक्त जमीन का मामला न्याालय में लंबित चल रहा है। इसके बावजूद शुक्रवार को दबंगो द्वारा विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने पर  विवाद हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form