पुलिस ड्यूटी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई कर 25 वर्षीय किसान का बेटा बना क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी,बधाइयों का तांता।

करनैलगंज/ गोण्डा (रमेश पाण्डेय)- कोतवाली करनैलगंज में आरक्षी के पद पर तैनात 19 बैच के सिपाही नितिन कुमार यादव का क्षेत्रीय युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। इससे आरक्षी साथियों एंव परिवार में खुशी है। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।
   25 वर्षीय नितिन यादव शाहपुर ग्रंट तहसील कांथा जनपद उन्नाव के निवासी है। इनके पिता राजकुमार यादव किसान व माता रोहिणी यादव ग्रहणी हैं। यह वर्तमान समय मे कोतवाली करनैलगंज में सिपाही के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इन्होंने वर्ष 2018 में निकली वैकेंसी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी की परीक्षा दी थी। 4 जून 2021 को 680 पदों के सापेक्ष 531 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया। जिनमें नितिन यादव पुत्र राजकुमार यादव का भी नाम शामिल है। नितिन यादव ने बताया कि वह पिछले कई साल से लगातार तैयारी कर रहे थे। ड्यूटी के बाद मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। लगभग पांच-छह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई का नतीजा आया है।
  नितिन यादव के पदोन्नति पर आरक्षी साथी अभय प्रताप सिंह, आलोक कुमार यादव, हरीश पासवान, शौर्य प्रताप राय, बब्लू यादव, अभिलोक राय सहित हित मित्रों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form