पूर्व मंत्री पंडित सिंह के निधन के बाद बेटे सूरज की भी तबीयत बिगड़ी,लखनऊ रेफर,बल्लीपुर भेजी गई मेडिकल टीम।

गोण्डा - कल पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके बेटे की तबीयत भी बिगड़ खराब हो गयी है। कल अयोध्या सरयू तट पर पिता की अंत्येष्टि के बाद पैतृक आवास बल्लीपुर लौटे मंत्री के बेटे सूरज सिंह दो बार अचेत हो गये। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ बढ़ गयी है। आज डाक्टरों ने उनकी हालत देखते हुये तत्काल लखनऊ ले जाने का परामर्श दिया,जिसके बाद उन्हें तुरन्त इलाज हेतु लखनऊ ले जाया गया। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री पंडित सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद उनकी अंत्येष्टि अयोध्या सरयू घाट पर हुई। अंत्येष्टि के दौरान ही नाजुक स्थिति में मंत्री के बेटे सूरज विधि विधान पूरा कराने के बाद घर लौटे। पिता की मौत का सदमा था कि यहां पहुंचते ही उनकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि सूरज सिंह भी कोरोना संक्रमित हुये थे। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इधर कई दिनों से पिता को लेकर लखनऊ में ही थे। फिलहाल जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम उनके घर भेजी गई है। लोग सूरज सिंह के सीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form