करनैलगंज गोण्डा (रमेश पाण्डेय)। भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के दिशा निर्देश पर बूथ संख्या 23 के प्रभारी माता प्रसाद, प्रहलाद कुमार बूथ अध्यक्ष, अरुण पांडे, शारदा देवी, प्रेमा देवी, नंदू आदि कार्यकर्ताओं के साथ धरकारन पुरवा एवं बूथ नंबर 33 सेक्टर संयोजक नरेंद्र सोनी, बूथ, अध्यक्ष घनेश मिश्रा, क्षमेश्वर पाठक भाजपा मंत्री / सभासद , अखंड प्रताप सिंह, पप्पू जायसवाल, लवकेश मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं के साथ सकरौरा नगर एवं बूथ संख्या 12 पर किशन गौतम बूथ अध्यक्ष,
अर्चित पांडे भाजयूमो नगर अध्यक्ष, राजू गौतम आदि कार्यकर्ताओं के साथ गौतम नगर, नई बाजार नगर कर्नलगंज में कई बूथो पर बाबासाहेब के जीवनी पर प्रकाश डाल कर याद किया गया और और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, भ्रष्टाचार मुक्त राशन जन -जन तक निरंतर पहुंचाया गया इसकी उपलब्धियां साक्षात देखी जा सकती हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को 45 वर्ष पूर्ण होने पर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर करनैलगंज के मंडल अध्यक्ष संजय यज्ञ सेनी के निर्देश पर कन्हैया लाल वर्मा महामंत्री भाजपा /सेक्टर संयोजक सकरौरा के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।